जो आज सुबह लगभग 4:00 बजे के आस-पास अपने घर से बाहर घूमने के लिए निकला था। जोकि ग्राम से लगभग 500 मीटर की दूरी पर ग्राम के पास खलिहान के पास पहुंचा था। कि सुबह ठंड का मौसम होने से बूढ़े व्यक्ति ने खलिहान में लगे पराली की ढेर को देख वृद्ध ने ठंड बचाव हेतु पराली के पास जाकर आग ताप ने की सोची और आग जलाकर तापने लगा।
आग तेजी से जल रही थी की व अचानक वृद्ध आग की चपेट में आ गया। और वृद्ध उसी जलती आग में गिर गया। वृद्ध का पूरा शरीर झुलस गया। जिससे वृद्ध की मौके पर मौत हो गई है।
जब सुबह ग्राम के व्यक्तियों ने बाहर निकलना शुरू किया। तभी वृद्ध के घर से उसका बेटा खेत की तरफ निकला और देखा कि उसकी पराली जाली हुई है। तभी बेटे ने पराली के पास जाकर देखा तो पिता का जला हुआ शव पड़ा दिखा।
तभी बेटे ने पुलिस को 112 नम्बर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना का जायजा लेकर पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।